डीएम ने की पंचायत विभाग के ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से वीडियो काफ्रेन्सिंग, दिये निर्देश
न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, सुनहरा
लखीमपुर खीरी। गुरुवार को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जिला पंचायत राज अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ ही जिले के सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ वीडियों काफ्रेन्सिंग की और सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के दौरान डीएम ने अपूर्ण शौचालयों को शीघ्र पूर्ण कराने, शौचालय की फोटो क्लोडिंग, ग्राम निधि खातें में शेष धनराशि का नियमानुसार लाभार्थियों के खातों में अन्तरण, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण सहित ग्राम स्तर पर अधूरे अन्य कार्यो में तेजी लाने जैसे अन्य अहम बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की।डीएम ने निर्देशित करते हुए कहा कि अधूरे शौचालयों को तत्काल पूर्ण कराया जाय और शौचालय की फोटो यथाशीघ्र अपलोड कराई जाय। ग्राम पंचायतों की ग्राम निधि में अवशेष धनराशि को नियमानुसार लाभार्थियों के खातों में अन्तरित करके उनकी रिर्पोट जिला पंचायत राज अधिकारी के स्तर पर उन्हें भेजवाने हेतु निर्देशित किया। उन्होनें कहा कि लाॅकडाउन के दौरान ग्राम स्तर पर निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों का गुणवत्तायुक्त निर्माण यथाशीघ्र कराया जाय, इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता क्षम्य न होगी।उन्होनें कहा कि पूरी व्यवस्था में पंचायत राज विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए जिला पंचायत राज अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी पंचायत अपने क्षेत्रान्र्तगत होने वाले विकास कार्यो के पर्यवेक्षण में लीड रोल ले और शासन की मंशानुरूप आमजन को शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराये।उन्होनें कहा कि ग्राम पंचायतों में अधूरे कार्य को युद्धस्तर पर पूर्ण कराये। उन्होनें कहा कि ग्राम स्तर पर ऐसे श्रमिक जो अभी विभिन्न प्रदेशों से आये है, उन्हें मनरेगा के अन्र्तगत सम्मिलित करते हुए विकास कार्य कराये जाय। जिससे उनकी आजीविका को भी बल मिलेगा।


Comments
Post a Comment