हो रही बारिश फसलों के लिए है फायदेमंद डीएचओ





न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, सुनहरा

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में हो रही वर्षा औद्यानिक फसलों के लिए लाभकारी है। आम की फसलों के लिए यह बारिश अत्यन्त लाभकारी साबित हो रही है। प्रायः माह जून एवं जुलाई में आम की फसल को 15-20 दिनों पर सिंचाई की आवश्यकता होती है, क्योकि अत्यधिक तापमान की वजह से वष्पोत्सर्जन के कारण भूमि में पानी की कमी होने लगती है, जिससे फसल का अच्छा विकास एवं गुणवत्तायुक्त उत्पादन नहीं हो होता है। पौधों की साफ-सफाई, निराई-गुड़ाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव आदि कार्य समय पर किये जाने के उपरान्त प्रत्येक 15-20 दिनों में सिंचाई करना अत्यन्त आवश्यक है। 
उन्होने बताया कि वर्तमान समय की वर्षा आम फसल के लिए अत्यन्त लाभदायक है। आम के अतिरिक्त लीची की फसल की लगभग 80-85 प्रतिशत तुडाई हो चुकी है। शेष फसल के लिए भी यह बरसात लाभकारी साबित हो रही है। आम एवं लीची के अतिरिक्त अमरूद फराल में फल आना शुरू हो चुका है, जिसमें यह बरसात्त अत्यन्त लाभदायक है। फलों के साथ सब्जियों के लिए भी यह बारिश का अच्छा स्त्रोत साबित हो रहा है। क्योंकि किसान भाईयों को सिंचाई हेतु ट्यूदेल एवं अन्य सिंचाई स्त्रोंत के माध्यम से खेतों एवं बागों की सिंचाई करानी पडती है, जिसमें अत्यधिक खर्चा होता है। प्राकृतिक स्रोत से हो रही सिंचाई में पानी के साथ अन्य गुणात्मक तत्व मिलने से पौधों की बढ़त अच्छी हो रही है। उक्त के अतिक्ति माह जुलाई-अगस्त में होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत गड्ढा खुदान का कार्य कराया जा रहा है। वर्तमान में हो रही बरसात की वजह से मिट्टी नरम हो जाती है, जिससे गड्ढा खुदान का कार्य आसानी से हो रहा है तथा यह बरसात वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त है। 
------------
जिला चिकित्सालय रिपोर्ट-

1. संस्थागत क्वारेंटाइन सेन्टर (जी0आई0सी0 धौरहरा) - 0 (वर्तमान में-0)
2. संस्थागत क्वारेंटाइन सेन्टर (डायट खीरी) - 0 (वर्तमान में-19)
3. आइसोलेशन वार्ड जिला चिकित्सालय - 0
4. आइसोलेशन वार्ड कोविड केयर सेन्टर, जगसड़ नकहा - 18                                             
5. होम क्वारेंटाइन - 27363
6. भेजे गये सेंम्पल - 124
7. कुल भेजे गये सेंम्पल - 2977
8. अभी तक प्राप्त रिपोर्ट - 2700 (2628 निगेटिव)
9. अप्राप्त रिपोर्ट - 277
10. जनपद मे कुल धनात्मक कोविड रोगी - 73
11. कुल ठीक हुये रोगी - 55
12. वर्तमान में एक्टिव कोविड संक्रमितों की संख्या - 18





Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मैलानी का किया गया निरीक्षण

ग्रामीण इलाकों में पानी की कमी, खराब मौसम की स्थिति और सूखा जैसे कारण गरीबी को बढ़ाते हैं अमित सिंह रावत

लाक डाउन के उलंघन को लेकर पुलिस ने दिखाई शक्ति