पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मैलानी का किया गया निरीक्षण



न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस ,सुनहरा


लखीमपुर-खीरी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक  खीरी द्वारा थाना मैलानी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाने की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कार्य का अवलोकन किया गया तथा नियमित रूप से सैनिटाइज करने हेतु निर्देश दिये गये। समस्त पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने तथा फेस मास्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यालय के विभिन्न रजिस्टर्स/कंप्यूटर कार्य का अवलोकन कर उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देश दिये गये। मेस का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों हेतु डाएट में पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में भी निर्देशित किया गया। थाने आने वाले आगंतुकों की थर्मल स्कैनिंग व उनके हैंड वाश/सैनिटाइज करने हेतु भी निर्देश दिये गये। साथ ही जन शिकायतों की सुनवाई कर उनका त्वरित व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये। आज "विश्व पर्यावरण दिवस" के अवसर पर थाना परिसर में लगाये गये पौधों का भी अवलोकन कर उनकी नियमित देखभाल हेतु निर्देश दिये गये।


Comments

Popular posts from this blog

ग्रामीण इलाकों में पानी की कमी, खराब मौसम की स्थिति और सूखा जैसे कारण गरीबी को बढ़ाते हैं अमित सिंह रावत

लाक डाउन के उलंघन को लेकर पुलिस ने दिखाई शक्ति