सोलर चर्खा प्रशिक्षण एवं वितरण योजना हेतु 30 मई तक करें आवेदन



न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, मुशीर

*जनपद स्तर पर गठित चयन समिति करेगी अभ्यर्थियों का चयन*

लखीमपुर खीरी।गुरूवार को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि खादी एवं ग्रामोद्योग विकास तथा सतत् स्वरोजगार सृजन नीति के अन्तर्गत संचालित सोलर चर्खा प्रशिक्षण एवं वितरण योजना का संचालन उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा प्रदेश में कार्यरत खादी संस्थाओं एवं बोर्ड के विभागीय खादी उत्पादन केन्द्रों के माध्यम से कत्तिनों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।उन्होंने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत प्रशिक्षित/गैर प्रशिक्षित पुरुष एवं महिलाओं जो गरीबी रेखा से नीचे ग्रामीण क्षेत्र में जीवन यापन कर रहे है,जिनकी आयु 18 वर्ष से कम न हो पात्र होगें।अभ्यर्थियों का चयन जनपद स्तर पर गठित चयन समिति द्वारा किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से आफलाइन दिनांक 30 मई,2020 तक आवेदन पत्र मांगे गए है।



Comments

Popular posts from this blog

लाक डाउन के उलंघन को लेकर पुलिस ने दिखाई शक्ति

पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार के द्वारा वृक्षारोपण किया गया

घर में घुसकर बालिका का अपरहण करने वाले चार दरिंदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज