मां जानकी रसोई ने अब तक 75 हजार लोगों को कराया भोजन



न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, सिदाकत मंसूरी


मोहम्मदी खीरी।नगर में संचालित मां जानकी रसोई ने लॉक डाउन दौरान से अब तक लगभग 75 हजार जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया है। जानकी रसोई संचालक समाजसेवी शिवम राठौर ने बताया लॉक टाउन के दौरान से अब तक लगभग 75 हजार जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन मां जानकी रसोई पर भोजन उपलब्ध कराया गया। जिसमें कल देर रात लगभग 2 बजे तक गाजियाबाद से पैदल यात्रा कर रहे लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया उनके लिए प्राइवेट वाहन रोककर जनपद तक भेजने की व्यवस्था की जिनके पास पैसा नहीं था उन लोगों का शुल्क देकर भेजने का कार्य किया गया। 17 तारीख तक जिन लोगों का रोजगार प्रारंभ नहीं हो पाया था।उन लोगों को घर तक का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा था।18 तारीख से जो भी जरूरतमंद लोग शेष बचे हैं। उनको भोजन प्रत्येक दिन मां जानकी रसोई पर दोपहर एवं शाम को निशुल्क भोजन कराया जा रहा है।बुजुर्ग दिव्यांग नेत्रहीन लोगों का भोजन अभी भी उनके घर तक पहुंचाने का कार्य जानकी रसोई टीम निरंतर कर रही है।मां जानकी रसोई को जो अब तक स्वतः सहयोग प्राप्त हो रहा है। उसी से संचालन चल रहा है।लखा गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी द्वारा 17 तारीख के बाद लगभग 150 लोगों का भोजन प्रत्येक दिन मां जानकी रसोई को उपलब्ध कराया जा रहा है।24 घंटे में कोई भी राहगीर या जरूरतमंद भूख से तड़प रहा है। उसके लिए भोजन की व्यवस्था समय से उपलब्ध हो उसके लिए मोबाइल नंबर 9696973072 भी चल रहा है। सूचना मिलते ही तत्काल भोजन उपलब्ध उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।


Comments