सामाजिक दूरी को बनाए रखते हुए मजदूर दिवस मनाया गया


न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, सुनहरा/आशीष कुमार तिवारी।



गोला गोकर्णनाथ खीरी। वैश्विक महामारी कोरोना मैं देशव्यापी लॉकडाउन के चलते हुए एवं सामाजिक दूरी को बनाए रखते हुए मजदूर दिवस मनाया गया जिसमें मजदूरों को समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष व ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक और सपा नेता एवं समाजसेवी वारिस अली अन्सारी ने फूल मालाओं से सम्मानित किया सम्मानित करने के साथ-साथ लंच पैकेट भी वितरण किए गए
सपा नेता एवं समाजसेवी वारिस अली अंसारी ने कहा कि मजदूरों और कामगारों की मेहनत और लगन की बदौलत ही आज दुनियाभर के देश हर क्षेत्र में विकास हो रहा हैं मजदूरों की इसी महत्ता को याद दिलाता है।
1 मई को मजदूर दिवस उन लोगों के नाम समर्पित है जिन्होंने अपने खून पसीने से देश और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।किसी भी देश समाजिक संस्था के उद्योग में मजदूरों कामगारों और मेहनतकसो का अतुलनीय योगदान है।इस मौके पर हजरत अली मंसूरी, राजू भार्गव ,मुन्ना भाई,जमील भाई ,जलीस अंसारी, नंद किशोर भार्गव,  आसिफ अली अंसारी, नन्हे वर्मा, मुन्ने खां , नवीन भार्गव, रियासत अली एडवोकेट,लाल मोहम्मद अंसारी मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

प्रयागराज से खीरी पहुंचे 235 बच्चों से की डीएम ने की मुलाकात

लाक डाउन के उलंघन को लेकर पुलिस ने दिखाई शक्ति

पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार के द्वारा वृक्षारोपण किया गया