रघुवीर यादव बने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश प्रभारी
न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस,सुनहरा
छत्तीसगढ़ रायपुर।किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय सचिव रघुवीर यादव जी को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रभारी बनाया गया। रघुवीर यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सभी पद अधिकारी का आभार प्रकट किया। रघुवीर यादव ने कहा कि जल्द ही टीम का विस्तार होगी। यादव ने बताया कि किसान कल्याण संघ द्वारा चलाई जा रही मुहिम और महत्वपूर्न मुद्दे पे किसान कल्याण संघ भारतीय किसानों का संघ है जिसका लक्ष्य भारतीय किसानों का समग्र विकास, किसानो पर हो रहे अत्याचार में पीड़ित के साथ संगठन का मजबूती के साथ खड़े रहना, किसानों को हर कृषि क्षेत्र में आगे लाने के लिए संगठन का पूर्ण योगदान, किसानों को जागरूक करना, किसानों को बिना व्याज के कर्ज देना, सिंचाई के लिए मुफ़्त बिजली, 55 साल की आयु के किसानों को 3000 रु.प्रति माह पेंशन, कृषि में युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना, युवाओं व महिलाओं को स्वरोजगार के उद्देश्य से कृषि के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दी जाय, फसल उत्पादन से पचास प्रतिशत ज्यादा दाम मिले, कृषि में उपयोग की जाने वाली वस्तुएं (खाद,बीज,दवाइयां एवं कृषि उपकरण)के लिए यूनिफॉर्म डिस्टिब्यूशन सिस्टम हो, खेतिहार जमीन और वनभूमि को गैर कृषि उद्देश्यों के लिए कार्पोरेट को न दिया जाए, फसल बीमा की सुविधा पूरे देश मे हर फसल के लिए मिले, कर्ज वसूली में राहत प्राकृतिक आपदा य संकट से जूझ रहे इलाको में क़िस्त से राहत हालात सामान्य होने तक जारी रहे, किसान की योजनाओं को एक समान रूप से सभी प्रदेशो में लागू करवाना। किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय सचिव को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के प्रभारी बनाये जाने पर राष्ट्रीय महासचिव अरविंद चितोरिया, राष्ट्रीय महासचिव गोपीचंद गुप्ता व अवधलाल, राष्ट्रीय सचिव सलीम इदरसी, मध्य प्रदेश सयोजक शिवराज सिंह, झारखंड सयोजक संजय प्रसाद कुशवाहा ,उत्तर प्रदेश सयोजक अनुज कुमार आदि पूरी टीम ने दी बधाई।



Comments
Post a Comment