कोरोना दंश: पैर भी गवाया नौकरी भी, दिल्ली से आया खाली हाथ


*वैशाखी के सहारे बलिया का युवक दिल्ली से आया बनारस तक, रेड ब्रिगेड ट्रष्ट के कार्यकर्ताओं ने भिजवाया घर*

न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस,सुनहरा/राजकुमार गुप्ता

वाराणसी: रोहनियां/राजातालाबरा राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर आपको दुश्वारियां झेलते हुए लोग अपने गंतव्य तक जाते हुए दिख जाएंगे। ऐसा ही एक वाकया गत दिनों देखने को मिला जब बलिया का एक युवक जो दिव्यांग हो गया है बैसाखी के सहारे ही अपने घर के लिए निकल पड़ा था। युवक काफी परेशान था। एक पैर कट चुका था। पैर में जूते नहीं थे जिसमें वह पॉलिथीन बांधकर किसी तरह बैशाखी के सहारे चलता हुआ आगे बढ़ रहा था। पिता के साथ मोहनसराय में पहुंचे इस युवक पर प्रवासी मजदूरों को एक्सन एड एसोसिएशन के सहयोग से खाना बांट रहे रेड ब्रिगेड ट्रस्ट के प्रमुख अजय पटेल की नजर गई तो उन्होंने इस युवक का हर संभव मदद किया। युवक ने मोहनसराय में खाना बांट रहे रेड ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं को बताया कि वह दिल्ली की एक फैक्ट्री में काम करता था। उसका पैर कंपनी में काम करते समय कट गया था। दिल्ली में कंपनी ने सिर्फ 1 महीने इलाज कराया। इलाज के दौरान उसने अपने पिताजी को भी दिल्ली बुला लिया था कि इसी बीच लाक डाउन लग गया। लाक डाउन के दौरान बलिया में युवक की दादी का भी देहांत हो गया। दिल्ली में ही बाप और बेटे फंसे रहे। कोई सहारा न मिला तो यह लोग पैदल ही दिल्ली से निकल पड़े थे। कभी पैदल तो कभी ट्रकों के सहारे दोनोें मोहनसराय तक पहुंच गए। मोहनसराय में लोगों की एक्शन एड के सहयोग से प्रवासियो को खाद्य सामग्री देकर मदद और सेवा कर रहे रेड ब्रिगेड ट्रष्ट के प्रमुख अजय पटेल की इस पर युवक पर नजर गई तो उन्होंने युवक से बातचीत की। युवक ने दिल दहला देने वाली घटना बताया। कहा कि पहले कंपनी में काम करते समय पैर कट गया तो कंपनी ने इलाज का वादा किया। किंतु एक महीने बाद उसने खर्च देने से मना कर दिया। बाद में युवक को नौकरी से भी निकाल दिया। कंपनी ने एक पैसे भी हर्जाने के नहीं दिए। ऐसे में युवक दिल्ली से वापस चला तो बैशाखी के सहारे। काफी परेशानियां झेलते झेलते यह मोहनसराय तक पहुंचा था।रेड ब्रिगेड के अजय ने युवक को पैर के नाप को डॉक्टरों से संपर्क किया।  वाराणसी के सौरभ सिंह के आर्थिक मदद से रेड ब्रिगेड के सिमांशु श्रीवास्तव ने वाराणसी से अखबार लेकर बलिया जाने वाली एक वाहन पर बैठाकर इन लोगों को उनके घर भेजने का इंतजाम किया।



Comments

Popular posts from this blog

लाक डाउन के उलंघन को लेकर पुलिस ने दिखाई शक्ति

पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार के द्वारा वृक्षारोपण किया गया

घर में घुसकर बालिका का अपरहण करने वाले चार दरिंदों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज