घर परिवार की बिना फिकर किये कोरोना योद्धा के रूप में सेवाएं दे रहे पुलिसकर्मियों का *रवी गुप्ता ने* माल्यार्पण कर किया उत्साह वर्धन




                      भीरा पुलिस ने जताया आभार
    

*न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस,सुनहरा/शिशिर शुक्ला*

पलिया कलां लखीमपुर खीरी। पलिया जिला बनाओ मंच संयोजक भाजपा नेता एवं समाज सेवी रवी गुप्ता ने नगर के कई सब्भ्रांत नागरिकों के साथ भीरा कोतवाली पहुंच उन्होंने अहर्निश सेवा में तत्पर भीरा थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिष्ठान्न खिला उनकी सेवाओं की सराहना की।देश सहित पूरा विश्व भयंकर कोविड(19)वाइरस कीचपेट मे है चारों तरफ त्राहिमाम मची है। डॉक्टर और वैज्ञानिकवैक्सी की खोज मे निरंतर प्रयास रत है।इस का्र्य मे सबसे अधिक जिम्मेदारी भरा कार्य पुलिसकर्मियों के कन्धे पर है वह दिन रात घर-परिवार की जिम्मेदारियों को नजरंदाज कर देश व क्षेत्र वासियों के लिये समर्पणभाव से बखूबी कोरोना वारियर्स के रूप मे जिम्मेदारी निभा रहे है। इनकी देश सेवा और समर्पण भाव से प्रेरित होकर भाजपा नेता एवं समाज सेवी रवी गुप्ता ने भीरा कोतवाली पहुंच उन्होंने अहर्निश सेवा में तत्पर भीरा थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों को अंग वस्त्र भेंट के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिष्ठान्न खिला उनकी सेवाओं की सराहना की।इस मौके पर रवी गुप्ता के अतिरिक्त पत्रकार संदीप शर्मा, महेंद्र कुमार गुप्ता,निरंकार प्रसाद बरनवाल,रोटेरियन विजय नरायण महेंद्रा, विश्वकान्त त्रिपाठी, शिशिर शुक्ला,आकाश गुप्ता पीयूष अग्रवाल अतुल गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।




Comments

Popular posts from this blog

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मैलानी का किया गया निरीक्षण

ग्रामीण इलाकों में पानी की कमी, खराब मौसम की स्थिति और सूखा जैसे कारण गरीबी को बढ़ाते हैं अमित सिंह रावत

लाक डाउन के उलंघन को लेकर पुलिस ने दिखाई शक्ति