सुन्दर कांड मंडल ने वितरित किये तुलसी पौधे



न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, सुनहरा



पलिया कलां खीरी। श्री सुंदरकांड पाठ समाज सेवा मंडल पलिया कलां द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर नगर वासियों को 51 तुलसी के पौधे वितरित किए गए।  मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी उमाशंकर मिश्र ने लाक डाउन के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पूरा पालन करते हुए पलियावासियों को तुलसी की पौध वितरित की । इस शुभ अवसर पर मंडल के संरक्षक निरंकार प्रसाद बरनवाल, रामचंद्र शुक्ल ,विश्व कांत त्रिपाठी ,सक्षम शुक्ला ,रामसागर गांधी ,सक्षम मिश्रा आदि मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल द्वारा  तुलसी के पौधे प्राप्त कर लोग काफी खुश नजर आए और उन्होंने श्री सुंदरकांंड पाठ समाज सेवा मंडल पलिया को इसके लिए धन्यवाद दिया।


Comments

Popular posts from this blog

प्रयागराज से खीरी पहुंचे 235 बच्चों से की डीएम ने की मुलाकात

लाक डाउन के उलंघन को लेकर पुलिस ने दिखाई शक्ति

पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार के द्वारा वृक्षारोपण किया गया