तेज बारिश और आंधी से हुआ भारी नुकसान



न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, सुनहरा/अफरोज अली

लखीमपुर खीरी। फूलबेहङ ब्लाक के ग्राम पंचायत गंगाबेहङ मे भारी बारिश ओलावृष्टि से दीवारें गिरी फसलों का काफी नुकसान हुआ सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। सुबह करीब 11 बजे से शहर में अंधेरा छा गया। कुछ ही देर में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जिले में आई तेज आंधी के बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। देशभर में लॉकडाउन लागू होने के बाद किसान पहले से ही परेशान था। अचानक बदले मौसम ने किसानों की बची खुची आस पर पानी फेर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

प्रयागराज से खीरी पहुंचे 235 बच्चों से की डीएम ने की मुलाकात

लाक डाउन के उलंघन को लेकर पुलिस ने दिखाई शक्ति

पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार के द्वारा वृक्षारोपण किया गया