कोरोना मरीज मिलने के बाद पढुआ इलाके में हाई अलर्ट


*पढुआ, गजियापुर, ढखेरवा नानकार समेत कई गांवों में पूर्णतयः लॉक डाउन*

न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस,रामकेश लोधी/अख्तर अली

*स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर घर जाकर की लोगों की जांच*

ढखेरवा/निघासन/खीरी।महाराष्ट्र से आये ढखेरवा नानकार के नौ लोगों में कोरोनो पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने पढुआ इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। गुरुवार को ढखेरवा कोरोना मरीज मिलने के बाद पढुआ इलाके में हाई अलर्ट
रोड पर आवागमन न के बराबर रहा। चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी अपनी टीम के साथ पूरे इलाके में जबरदस्त निगरानी करते देखे गए। बिना मतलब बाहर निकलने वालों पर नकेल कसी गई। पढुआ, गजियापुर, ढखेरवा नानकार समेत कई गांवों में दुकाने बंद रहीं और लोग घरों में ही बंद रहे। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने ढखेरवा नानकार, बिछुली, पसियन पुरवा आदि गांवों में घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। उधर कोरोना पॉजिटिव सभी नौ लोगों को निघासन से बेहजम के लिए भेज दिया गया है। सभी मरीजों को बेहजम में बनाये गए आइसोलोसन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार के द्वारा वृक्षारोपण किया गया

बाॅलीवुड फिल्म निर्माता अजय सिंह राजपूत ने फिल्म जगत में मचाया धमाल

लाक डाउन के उलंघन को लेकर पुलिस ने दिखाई शक्ति