Posts

Showing posts from June, 2020

बाॅलीवुड फिल्म निर्माता अजय सिंह राजपूत ने फिल्म जगत में मचाया धमाल

Image
स्टार कास्ट,सुशांत चोधरी,गौरव सिंह एक्टर्स ट्विंकल तलाविय न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस,सुनहरा मुम्बई। बॉलीवुड फिल्म निर्माता अजय सिंह राजपूत जोकि उत्तर प्रदेश आगरा के महानुभाव ने मुंबई जाकर करतब दिखाते हुए आज फिल्म जगत में धमाल मचा दिया यहां तक कि लोगों के दिलों में बस गए।अब जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग आपके  Surat Gujarat me suru karenge  मुम्बई।कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन हैं।जिसके वजह से फ़िल्म इंडस्ट्री की रफ़्तार भी थम चुकी हैं।जहाँ एक और बड़ी-बड़ी फिल्में रुक चुकी हैं।जिन्हें इंतजार हैं बस लॉकडाउन के हटने का और शूटिंग शुरू करने के आदेश का।ऐसे में ए ए एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही फ़िल्म horar saspence comedy  hai शूटिंग भी फ़िल्म निर्माता अजय सिंह राजपूत ने रोक दी हैं।पर उन्होंने कहा कि लॉकडाउन हटते ही और शूटिंग की अनुमति मिलते ही वह अपनी फ़िल्म की शूटिंग बहुत जल्द शुरू कर देंगे।अजय सिंह राजपूत काफी समय से मुंबई में अपने दम पर बहुत सारे प्रोजेक्ट में काम कर चुके है।स्टार्टिंग से ही उनको डांस काफी पसंद था और अपने परिवार का भी पूरा सहयिग मिला।अ...

शारदा नदी में तीन लोग डूब के मरने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी

Image
न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस,सुनहरा लखीमपुर खीरी। बीते दिवस को ग्राम ढकिया खुर्द के रहने वाले कैलाश के यहां पर ग्राम भानपुर से रिश्तेदार आए थे ग्राम वासियों के अनुसार रिश्तेदारों ने नदी में स्नान करने की इच्छा व्यक्त की तब कैलाश सांयकाल अपने बेटे गोलू सहित तीन रिश्तेदारों सहित ग्राम के पास ही शारदा नदी पर स्नान करने गया स्नान के दौरान एक रिश्तेदार गहरे पानी में डूबने लगा उसे बचाने के लिए सभी ने प्रयास किया इसी प्रयास में सभी डूबने लगे कैलाश पुत्र रामगोपाल निवासी ढकिया खुर्द तथा अनुज शुक्ला पुत्र श्रीकांत निवासी लखाही तैरना जानते थे दोनों ने अपने साथ गए मोहित पुत्र विश्वनाथ निवासी भानपुर सुमित पुत्र विश्वनाथ निवासी भानपुर तथा गोलू पुत्र कैलाश निवासी ढखिया खुर्द को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके और तीनों पानी में डूब गए।  पुलिस को सूचना प्राप्त होने पर अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी गोला रवीन्द्र कुमार वर्मा थानाध्यक्ष भीरा प्रदीप कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे रात में ही सर्च लाइट की रोशनी में डूबे हुए व्यक्तियों की तलाश की गई मोहित एवं गोलू को पानी स...

धार्मिक स्थलों, होटल, माल एवं लॉज आदि को खोले जाने के संबंध में हुई अहम बैठक

Image
न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस,आशीष कुमार तिवारी गोला गोकर्णनाथ खीरी। रविवार को थाना गोला में क्षेत्राधिकारी गोला रवीन्द्र कुमार वर्मा द्वारा लाकडाउन के दौरान  8 जून से धार्मिक स्थलों, होटल, माल एवं लॉज आदि को खोले जाने के निर्देश को दृष्टिगत रखते हुए थाना क्षेत्र के धर्म गुरुओं, रेस्टोरेंट, माल, होटल के संचालको की गोष्ठी आयोजित की गईं. जिसमे क्षेत्राधिकारी गोला ने  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी की गयी गाइड लाइन के बारे में एक एक लाइन पढ़कर ब्रीफ किया गया. सभी सोशल डिस्टेंसिंग कम से कम 6 फ़ीट रखने, धार्मिक स्थलों में एक बार में पांच से अधिक व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं के न जाने. प्रवेश द्वार पर सेनिटाइजेशन हेतु सेनेटाइजर उपयोग करने, मूर्तियों को न छूने, प्रसाद न बाँटने, मास्क लगाने, दरवाजो, रेलिंग, सिटकनी आदि को सेनेटाइज करने. तथा माल, रेस्टोरेंट में गेट पर सेनेटाइजर रखने, क्षमता से केवल 50 प्रतिशत ग्राहकों को प्रवेश देने, कपड़े की  जगह पेपर नेपकिन का प्रयोग करने, डिस्पोजेबल मीनू कार्ड बनाने, मास्क लगाने, हर बार टेबल को सेनेटाइज करने, किचन में सफा...

एक पुण्य आत्मा पंचतत्व में विलीन

Image
न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस,सुनहरा मथुरा की वरिष्ठ समाज सेविका जौयस दयाल मथुरा जनपद। विनोद दीक्षित, मथुरा में दयाल परिवार जमुना गंगा तहजीब को अकेले ही जिंदा रखे हुए था।एक ऐसी महिला जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब ,मजलूम ,बेसहारा विधवा महिलाओं और बालिकाओं के लिए अर्पित कर दिया।  प्रभु दयाल जी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जौयस दयाल मिलकर पिछले 25 साल से ऐसी शोषित महिलाओं और लड़कियों के लिए काम कर रहे थे जो विधवा हैं, जिनके परिवार टूट गए हैं या जो अत्यंत गरीब हैं। ऐसी शोषित व बेसहारा बालिकाओं और महिलाओं को समाज में आत्मनिर्भर बनाने के लिए दयाल दंपत्ति के द्वारा उन्हें सिलाई कढ़ाई बुनाई का  प्रशिक्षण अपने घर मिशन कंपाउंड कृष्णा पुरी मथुरा पर सदभावना सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र के नाम से 1995 से लगातार निशुल्क दिया जा रहा है।अब तक हजारों की संख्या में बालिकाएं और महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त करके स्वावलंबी बन चुकी हैं। प्रशिक्षण उपरांत उन्हें आत्मनिर्भर बनाने व प्रोत्साहन देने के लिए प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को सदभावना प्रशिक्षण केन्द्र के वार्षिक उत्सव के दौरान  समाज के सभी ध...

ग्रामीण इलाकों में पानी की कमी, खराब मौसम की स्थिति और सूखा जैसे कारण गरीबी को बढ़ाते हैं अमित सिंह रावत

Image
न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस,सुनहरा जनपद लखनऊ।राष्ट्रीय हिंद समाज पार्टी के लखनऊ जिला अध्यक्ष अमित सिंह रावत ने  लखनऊ जिले की मुख्य कमेटी के साथ  फोन पर वार्ता करते हुए बताया कि गरीबी को जड़ से हटाने का समाधान बालिग लोग जो अशिक्षित हैं को जीवन की बेहतरी के लिये जरुरी प्रशिक्षण दिया जाना चाहिये। हमेशा बढ़ रही जनसंख्या और इसी तरह से गरीबी को जाँचने के लिये लोगों के द्वारा परिवार नियोजन का अनुसरण करना चाहिये। गरीबी को मिटाने के लिये पूरी दुनिया से भ्रष्टाचार का खात्मा करना चाहिये।वहीं पार्टी जिला अध्यक्ष अमित सिंह रावत ने  अपने बातों में कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर करती है, लेकिन भारत में कृषि अप्रत्याशित मानसून पर निर्भर करती है, जो पैदावार में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए ग्रामीण इलाकों में पानी की कमी, खराब मौसम की स्थिति और सूखा जैसे कारण गरीबी को बढ़ाते हैं। अत्यधिक गरीबी कई किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करती है। कई अत्यधिक गरीब ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता, बुनियादी ढांचे, संचार, और शिक्षा की मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्थ...

'दुधवा के आश्चर्य' पत्रिका का हुआ विमोचन

Image
न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, शिशिर शुक्ला पलियाकलां-खीरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्यालय पलिया में ‘दुधवा के आश्चर्य’ नामक पत्रिका का विमोचन मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक संजय पाठक ने किया। इस अवसर पर पत्रिका के लेखक ओम प्रकाश ‘सुमन’, दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर मनोज सोनकर, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के डॉ मुदित गुप्ता, कर्तनिया घाट फाउंडेशन से फजलुर्रहमान, एसडीओ दुधवा शशिकांत अमरेश, पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार नायक, रेंजर ओमप्रकाश सिंह की मौजूदगी में पत्रिका का विमोचन हुआ। बताते चलें कि दुधवा के आश्चर्य पुस्तक दुधवा पर संपूर्ण जानकारी देने वाला एक ऐसी पुस्तक है जो पर्यावरण से भी संबंधित है। इस पुस्तक में दुधवा की प्रगति सोपान, दुधवा का नाम दुधवा कैसे पड़ा, यहां पर पाए जाने वाले वन्यजीव  हाथी, टाईगर गैंडा हिरन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी है। साथ ही क्षेत्र में जंगल में बसे हुए गांव निवासी कैसे अपना जीवन यापन करते हैं। यह पुस्तक काफी लोगों को जानकारी देने में उपयोगी रहेगी। विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फील्ड निदेशक संजय पाठक ने कहा स...

पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना मैलानी का किया गया निरीक्षण

Image
न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस ,सुनहरा लखीमपुर-खीरी। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक  खीरी द्वारा थाना मैलानी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाने की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कार्य का अवलोकन किया गया तथा नियमित रूप से सैनिटाइज करने हेतु निर्देश दिये गये। समस्त पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग कर ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने तथा फेस मास्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। कार्यालय के विभिन्न रजिस्टर्स/कंप्यूटर कार्य का अवलोकन कर उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देश दिये गये। मेस का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों हेतु डाएट में पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के संबंध में भी निर्देशित किया गया। थाने आने वाले आगंतुकों की थर्मल स्कैनिंग व उनके हैंड वाश/सैनिटाइज करने हेतु भी निर्देश दिये गये। साथ ही जन शिकायतों की सुनवाई कर उनका त्वरित व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये। आज "विश्व पर्यावरण दिवस" के अवसर पर थाना परिसर में लगाये गये पौधों का भी अवलोकन कर उनकी नियमित देखभाल हेतु निर्देश दिये गये।

सुन्दर कांड मंडल ने वितरित किये तुलसी पौधे

Image
न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, सुनहरा पलिया कलां खीरी। श्री सुंदरकांड पाठ समाज सेवा मंडल पलिया कलां द्वारा आज विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर नगर वासियों को 51 तुलसी के पौधे वितरित किए गए।  मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी उमाशंकर मिश्र ने लाक डाउन के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पूरा पालन करते हुए पलियावासियों को तुलसी की पौध वितरित की । इस शुभ अवसर पर मंडल के संरक्षक निरंकार प्रसाद बरनवाल, रामचंद्र शुक्ल ,विश्व कांत त्रिपाठी ,सक्षम शुक्ला ,रामसागर गांधी ,सक्षम मिश्रा आदि मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे। विश्व पर्यावरण दिवस पर मंडल द्वारा  तुलसी के पौधे प्राप्त कर लोग काफी खुश नजर आए और उन्होंने श्री सुंदरकांंड पाठ समाज सेवा मंडल पलिया को इसके लिए धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री का जन्मदिन पौधारोपण कर मनाया - सरदार पतविंदर सिंह ने

Image
न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, सुनहरा जनपद प्रयागराज।नैनी प्रयागराज / समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रातः काल  मॉर्निंग वॉक करते हुए लोगों को प्रतीक रूप गुलाब का फूल भेंट कर हुए पर्यावरण पर चर्चा की साथ ही मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर एक दूसरे को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए बधाइयां दी और सरकार की उपलब्धियों का वर्णन कियाl जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता उत्पन्न करते   पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का अहसास कराते हुए समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने पर्यावरण से होने वाले फायदे के बारे में विस्तार से प्ले कार्ड द्वारा समझाया। समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने आम जनमानस से कहा कि भारी संख्या में पौधारोपण, वृक्षारोपण कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर हरित प्रदेश बनाकर उपहार स्वरूप उत्तर प्रदेश दे जिससे प्रदेश के सभी जीव-जंतु. मानव स्वस्थ और खुशहाल रह सकते हैं। समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने साथ ही लोगों को पौधा वितरित कर उन्हें रोपित करने व उनकी देखभाल करने की जरूरत बताई कम से कम स्वयं दो वृक्ष लगाएं और उनकी सुरक्षा करें जिससे ...

पत्रकार एकता संघ के जिला अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार के द्वारा वृक्षारोपण किया गया

Image
न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, सुनहरा सीतापुर जनपद। पत्रकार एकता संघ जिला अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार के द्वारा 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर  सोशल डिस्ट्रेसिंग का पालन करते हुए वृक्षारोपण किया गया इस साल मनाया जाने वाला पर्यावरण दिवस पिछले सालों से अलग होगा. इस वर्ष लॅाकडाउन की वजह से काफी मात्रा में प्रदूषण कम हो गया है. पिछले वर्षों तक जहां हम पर्यावण को लेकर अधिक चिंता में थे इस साल हमारी चिंताएं थोड़ा कम है क्योंकि वातावरण शुद्ध हो गया है. इसलिए इस बार का पर्यावरण दिवस पिछले वर्षों से अलग होगा. विश्व पर्यावरण दिवस को तब ही कहा बनाया जा सकता है जब हम पर्यावरण का ख्याल रखेंगे. हर व्यक्ति को ये समझना होगा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तब ही इस धरती पर जीवन संभव है।

जो कृषक धान की नर्सरी डाल चुके हैं उनको नर्सरी में पानी लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी

Image
न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, आदिल खान लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद लखीमपुर खीरी में अरब सागर में उत्पन्न चक्रवात ‘‘निसर्ग’’ के कारण हो रही बारिश कृषकों के लिए लाभदायक है। जनपद की मुख्य फसल गन्ना के लिए यह बारिश अत्यंत लाभप्रद है। कृषकों को सलाह दी जाती है कि गन्ना की फसल में यूरिया का छिड़काव अभी कर लें ताकि फसल की बढ़वार अच्छी हो सके एवम इससे गन्ना में एक सिंचाई की बचत हो सकेगी। जो कृषक धान की नर्सरी डाल चुके हैं उनको नर्सरी में पानी लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा  जिन किसानों ने अभी नर्सरी नहीं डाली है उनको नर्सरी के लिए खेत की तैयारी में सहायता मिलेगी। यह बारिश फलों जैसे आम, लीची, केला, अमरूद के लिए भी सिचाई का कार्य करेगी।  उन्होनें बताया कि वर्तमान में इन फसलों में फलत हो रही है जिसके कृषकों को प्रत्येक 15 दिन में हल्की सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है। कृषकों को एक सावधानी रखने की आवश्यकता है कि वे यदि खेतों में कहीं अतिरिक्त पानी जमा हुआ है तो उसे तत्काल निकाल दें।

हो रही बारिश फसलों के लिए है फायदेमंद डीएचओ

Image
न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, सुनहरा लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को जिला उद्यान अधिकारी दिग्विजय कुमार ने बताया कि वर्तमान में हो रही वर्षा औद्यानिक फसलों के लिए लाभकारी है। आम की फसलों के लिए यह बारिश अत्यन्त लाभकारी साबित हो रही है। प्रायः माह जून एवं जुलाई में आम की फसल को 15-20 दिनों पर सिंचाई की आवश्यकता होती है, क्योकि अत्यधिक तापमान की वजह से वष्पोत्सर्जन के कारण भूमि में पानी की कमी होने लगती है, जिससे फसल का अच्छा विकास एवं गुणवत्तायुक्त उत्पादन नहीं हो होता है। पौधों की साफ-सफाई, निराई-गुड़ाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव आदि कार्य समय पर किये जाने के उपरान्त प्रत्येक 15-20 दिनों में सिंचाई करना अत्यन्त आवश्यक है।  उन्होने बताया कि वर्तमान समय की वर्षा आम फसल के लिए अत्यन्त लाभदायक है। आम के अतिरिक्त लीची की फसल की लगभग 80-85 प्रतिशत तुडाई हो चुकी है। शेष फसल के लिए भी यह बरसात लाभकारी साबित हो रही है। आम एवं लीची के अतिरिक्त अमरूद फराल में फल आना शुरू हो चुका है, जिसमें यह बरसात्त अत्यन्त लाभदायक है। फलों के साथ सब्जियों के लिए भी यह बारिश का अच्छा स्त्रोत साबित हो रहा है। क्यों...

सरकार ने महिला जनधन खातों में भेजी आर्थिक मदद

Image
।।।खातों से धन आहरण के संबंध में एसडीएम ने दी जानकारी।।। न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, सुनहरा लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को अग्रणी जिला प्रबंधक जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान समय में देश में कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण लॉक डाउन (अनलॉक वन) की व्यवस्था लागू है। यद्यपि सभी आवश्यक सेवाएं चालू है। बैंकिंग सेवा भी उनमें से एक है, पिछले माह की तरह इस माह में भी लोगों की मदद के लिए सरकार महिला जनधन खातों में धन का प्रेषण कर रही है। जिसे निकालने के लिए शाखाओं में एवं ग्राहक सेवा केंद्रों पर अत्यंत भीड़ होने की संभावना है। जिससे सुरक्षा कवच टूट सकता है। प्राप्त सूचना के अनुसार खातों में धन प्रेषण के उपरांत निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही खातों से धन आहरण हो सकेगा।  उन्होंने बताया कि जिन खातों की अंतिम अंक 0 एवं 1 है उन्हें 5 जून, अंतिम संख्या 2 एवं 3 उन्हें 6 जून, अंतिम अंक 4 एवं 5 उन्हें 8 जून, अंतिम अंक 6 एवं 7 उन्हें 9 जून, अंतिम अंक 8 एवं 9 उन्हें 10 जून को उनके खातों से धन आहरण करने की व्यवस्था की गई है।

राहगीरों की साइकिल की सफाई करते हुए टायरों में भरी हवा

Image
न्यूज़ खीरी एक्सप्रेस, सुनहरा जनपद वाराणसी।विश्व साइकिल दिवस पर समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने अपनी साइकिल पर सवार होकर नैनी क्षेत्र में विभिन्न जगहों का भ्रमण करने के दौरान जगह-जगह राहगीरों की साइकिलें साफ करते हुए साइकिल के दोनों  टायरों में हवा भर कर उन्होंने साइकिल के महत्व के बारे में विस्तृत चर्चा परिचर्चा करते हुए कहा कि स्वस्थ और पर्यावरण के लिए साइकिल बहुत लाभदायक हैl  समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने विभिन्न पेट्रोल पंपों के बाहर साइकिल पर खड़े होकर कहा कि मोटरसाइकिल से यात्रा कर रहे लोगों से कहा कि अधिक से अधिक साइकिल का प्रयोग करें जिससे आप और आपका परिवार स्वस्थ और मंगलमय रह सके।समाजसेवी सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि कोरोना ने पर्यावरण की अहमियत का एहसास करा दिया है वही सेहत को लेकर सतर्क कर दिया है साइकिल ऐसा संसाधन है जिसके प्रयोग से आप भी स्वस्थ रहेंगे प्राकृतिक भी खुश रहेगी आप खुद पर्यावरण को स्वस्थ रखने की एक नई शुरुआत कर सकते हैं तमाम अध्ययनों के मुताबिक साइकिल के प्रतिदिन प्रयोग करने से रक्त संचार अच्छा रहता है इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़...